{"_id":"665b6ceb6e36f1f94a04c1d4","slug":"protest-against-suspension-of-junior-engineers-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-125825-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अवर अभियंताओं के निलंबन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अवर अभियंताओं के निलंबन का विरोध
Sun, 02 Jun 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
अवर अभियंताओं के निलंबन का विरोध
फिरोजाबाद। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक गांधी पार्क विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित की गई। अवर अभियंता एवं उपखंड अधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया। बैठक में अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पाॅवर ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने पर गलत तरीके से अवर अभियंताओं को सस्पेंड किया गया है, उनकी बहाली की जाए।
जनपद सचिव लोकेंद्र पाठक ने कहा कि अवर अभियंताओं के पेट्रोल व एरियर का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है। जो समय से किया जाए। जॉन अध्यक्ष अनुज भारद्वाज ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत कार्यदायी संस्था द्वारा समय से कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है। जिस पर अवर अभियंताओं को दोषी न बनाया जाए।
प्रचार सचिव इंजीनियर कयामुद्दीन खान ने कहा कि राजस्व वसूली करने के लिए बिना सुरक्षा प्रदान किए कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने के लिए दबाव न बनाया जाए। अवकाश के दिन कार्य करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। इसका संगठन विरोध करता है। इस दौरान रंजीत, इंजीनियर बबलू गौतम, लोकेंद्र पाठक, बलराम गुप्ता, राहुल शामिल रहे।