फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prostitution case on 4, operator sent to jail

Firozabad News: देहव्यापार के मामले में 4 पर केस, संचालक भेजा जेल

Sun, 12 Mar 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Prostitution case on 4, operator sent to jail
देहव्यापार के मामले में 4 पर केस, संचालक भेजा जेल
विज्ञापन

शिकोहाबाद। एक घर में छापे के दौरान पुलिस ने आठ युवक और युवतियों को शनिवार शाम को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। देहव्यापार के अड्डे को चलाने वाले संचालक और गृह स्वामी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संचालक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। जबकि फरार लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

हॉस्पिटल के पास एक घर से पुलिस ने आठ लड़कें और लड़कियाें को पकड़ा था। कमरों में से आपत्तिजनक सामग्री, मादक पदार्थ और शराब भी बरामद हुई। उप निरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर संचालक और गृह स्वामी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लड़के और लड़कियों को उनके परिजन को बुला कर हिदायत देकर छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक ने जेल भेजे गए आरोपी का नाम सुकेंद्र यादव निवासी ताखा थाना सिरसागंज बताया है। उन्होंने बताया कि विमलेश निवासी मीरा कटरा, शिवम यादव और गुलशन बघेल निवासी ज्ञानदीप स्कूल वाली रोड फरार हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed