{"_id":"65a97246e6c9775a3a07fac1","slug":"property-worth-rs-10-crore-of-master-of-fraud-confiscated-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-15810-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा ठग जो ठगी से बना करोड़पति: चकमा देने में माहिर, सराफा को भी दिया धोखा; अब जब्त हुई करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा ठग जो ठगी से बना करोड़पति: चकमा देने में माहिर, सराफा को भी दिया धोखा; अब जब्त हुई करोड़ों की संपत्ति
Fri, 19 Jan 2024 01:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:02 PM IST
सार
ठगी कर-करके एक ठग करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन बैठा। आरोपी पर 18 से अधिक ठगी, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर में मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया है।
विज्ञापन
Firozabad News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में ठगी के उस्ताद और सराफा कारोबारियों को नकली सोना देकर असली सोना लूटने वाले संतोष उर्फ पप्पू की दस करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के अन्य अपराधी डरे हुए हैं। आरोपी पर आगरा, फिरोजाबाद और कानपुर नगर में ठगी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर सहित 18 केस दर्ज हैं। आरोपी ने आगरा व कानुपर में गहनों के कारोबारियों को नकली सोना देकर असली होना लूटा था।
जिले में एसएसपी के बदलते ही सिरसागंज, नगला खंगर और अरांव थाने की पुलिस ने डीएम और एसएसपी के आदेश पर अब तक की सबसे बड़ी कुर्की की कार्रवाई की है। थाना सिरसागंज के गांव नगला बाग निवासी संतोष उर्फ पप्पू बदमाश है। इसके खिलाफ आगरा में दो, कानपुर नगर में तीन सहित कुल 18 केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी पिछले चार महीने से की जा रही थी। चार माह पहले आरोपी संतोष व उसके छह साथियों को जेल भेजा गया था। इसके बाद उसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा था। पूरा काला चिट्टा तैयार कर डीएम और एसएसपी के पास इसकी रिपोर्ट भेजी गई थी।
आला अधिकारियों से अनुमोदन मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने उक्त आरोपी संतोष की 9.92 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। इसमें स्कूल, ईंट भट्ठा खेत और कई दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन
तत्कालीन सीओ ने किया था कार्रवाई का नेतृत्व
सिरसागंज के तत्कालीन और वर्तमान सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी इस मामले का नेतृत्व कर रहे थे। सीओ ने आरोपी के खिलाफ पूरी जांच की थी। जांच के बाद पूरी फाइल डीएम और एसएसपी को अनुमोदन के लिए भेज दी थी। सीओ ने अपराधी का काला-चिट्ठा तैयार करनेे के बाद पुलिस टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया था।
ठगी कर अर्जित की थी पूरी संपत्ति
एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नगला बाग निवासी संतोष उर्फ पप्पू टप्पेबाज है। उसने ठगी और दबंगई के दम पर पूरी संपत्ति अर्जित की थी। आरोपी की गैंग में कुल छह लोग थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। एसडीएम सिरसागंज विवेक राजपूत और सीओ राकेश वशिष्ठ ने पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया।