फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Problems of Haj pilgrims placed before Haj Committee

Firozabad News: हज कमेटी के समक्ष रखी हज यात्रियों की समस्याएं

Tue, 27 Aug 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Problems of Haj pilgrims placed before Haj Committee
फिरोजाबाद। हज कमेटी ऑफ इंडिया के चीफ मास्टर ट्रेनर एवं जिला हज के नोडल अधिकारी मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि हजयात्रा 2025 में नई पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें सुधार की जरूरत है। हज यात्रियों का हवाई जहाज का किराया समान किया जाए। 2100 रियाल देने के साथ अन्य मांगों को रखा है।
विज्ञापन

हजयात्रा 2025 के संबंध में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा हज यात्रा 2025 में हज यात्री की उम्र 70 से घटाकर 65 वर्ष रिजर्व कैटेगरी में कर दी गई है। रिजर्व कैटेगरी के लिए 65 साल वाले हज यात्री के साथ एक साथी (मेहरम)के तौर पर 60 साल तक का साथ जा सकता है। नई पॉलिसी को लेकर हज समिति आफ इंडिया के साथ तमाम प्रदेशों की और केंद्र शासित प्रदेशों की हज समितियां के साथ 20 अगस्त को हज हाउस मुंबई में बैठक आयोजित की गई। 2100 रियाल केंद्रीय हज कमेटी बैंक द्वारा प्रदान करती थी। हर राज्य के हजयात्री को मक्का मदीना में बिल्डिंग की सुविधा राज्यवार एवं जिलेवार दी जाए। हज कमेटी का कोटा 75 प्रतिशत किया जाए। क्योंकि नई पालिसी में 75 से घटाकर 70 कर दिया है। हवाई जहाज का किराया सामान्य किया जाए। बिजनेस, क्लास के लिए 20 दिन का हज पैकेज केंद्रीय समिति द्वारा जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय हज कमेटी ने अल्पसंख्यक मंत्रालय भेजकर इसे रखा जाएगा। ताकि इसे लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed