फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   problems of farmer put in uno

संयुक्त राष्ट्र संघ में रखी सुहागनगरी के आलू किसानों की समस्या

Fri, 03 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला फिरोजाबाद
अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
problems of farmer put in uno
अर्पित चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी के होनहार अर्पित चतुर्वेदी ने जिले की आलू किसानों की समस्या अमेरिका के न्यायार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ में रखी। अर्पित ने आर्थिक और सामाजिक काउंसिल यूथ फोरम के अधिवेशन में डेलीगेट के रूप में भाग लिया। इसमें उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था की जरूरत है जिससे गांव छोड़ कर शहर की ओर युवाओं का पलायन रोका जा सके।
विज्ञापन

 
अर्पित के पिता उद्योगपति अतुल चतुर्वेदी ने बताया है कि अधिवेश में अर्पित ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने मौढ़ा ग्राम में जाकर आलू की खेती करने वाले कुछ किसानों से बातचीत की थी। अधिवेशन में उन्होंने बताया है कि किसानों को आलू के दामों में उतार चढ़ाव से नुकसान होता है। सही जानकारी की कमी के कारण किसानों को यूरिया, खाद और बीज संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इससे पहले अर्पित चतुर्वेदी ने विश्व प्रसिद्ध येल विश्वविद्यालय में भी दक्षिण एशिया सदी की कान्फ्रेंस में भाग लिया।
विज्ञापन


अर्पित चतुर्वेदी अमेरिका के कौर्नेल यूनिवर्सिटी में एमपीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें कार्नेल विश्व विद्यालय की मुख्य पत्रिका पालिसी रिव्यू का मुख्य संपादक नियुक्त किया गया है। अर्पित की प्रारंभिक शिक्षा फिरोजाबाद के किड्सकार्नर और सेंट जोंस स्कूल में हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज से स्नातक की पढ़ाई करके अर्पित ने पुणे की सिम्वायोसिस यूनीवर्सिटी से एमबीए किया। एक वर्ष तक उन्होंने भारत सरकार के अनुसूचित जाति कमीशन में इंटर्नशिप की है। आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध र्कोनेल विश्वविद्यालय में दाखिला मिलने पर एमपीए का कोर्स कर रहे हैं। अर्पित पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी के पौत्र और उद्योगपति और कांग्रेस नेता अतुल चतुर्वेदी एवं रचना चतुर्वेदी के पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed