फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   problem in not solve on igrs portel

जन शिकायतों के निस्तारण में ब्लाक स्तर पर बरती जा रही लापरवाही

Thu, 21 Jan 2021 08:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
problem in not solve on igrs portel
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री संदर्भ एवं आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली जन शिकायतों के निस्तारण में ब्लॉक स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। ब्लॉक स्तर पर जन शिकायतों के निस्तारण में कोताही के चलते कुल 75 शिकायतें लंबित एवं 17 शिकायतें समय से निस्तारित नहीं होने के कारण डिफॉल्टर श्रेणी में हैं। जबकि जिलाधिकारी के संदर्भ से जुड़ी एक अन्य शिकायत भी लंबित है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने गत दिनों मुख्यमंत्री के संदर्भ, आईजीआरएस पोर्टल एवं जिलाधिकारी को संदर्भित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण में कोताही की बात सामने आई। इस पर डीपीआरओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। जन शिकायतों के समय से निस्तारण में ब्लॉक जसराना एवं नारखी ब्लॉक के अलावा हाथवंत ब्लॉक की स्थिति काफी खराब है। इन ब्लॉकों में क्रमश: 18,12 व 10 शिकायतें लंबित हैं। वहीं सभी नौ ब्लॉकों में मुख्यमंत्री संदर्भ से जुड़ीं 14 शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में आ गईं हैं। इसके अतिरिक्त आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराईं गईं 16 शिकायतें काफी समय से लंबित हैं। वहीं तीन शिकायतें निर्धारित अवधि में निस्तारित नहीं होने के कारण डिफॉल्टर श्रेणी में हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी को संदर्भित एक अन्य शिकायत भी निस्तारण की आस में ब्लॉक कार्यालय की फाइल में धूल फांक रहीं है।
विज्ञापन

जन शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित एडीओ पंचायतों को शिकायत निस्तारण को सख्त निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्व शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। -नीरज कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed