फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Private doctors organization demonstrated at the headquarters

Firozabad News: प्राइवेट चिकित्सक संगठन ने किया मुख्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 04 Oct 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Private doctors organization demonstrated at the headquarters
फिरोजाबाद। प्राइवेट चिकित्सक संगठन ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 15 लाख अनुभवी आरएमपी चिकित्सकों तथा अन्य प्रांतों से प्रमाणपत्र प्राप्त अनुभव के मानकों को तय करते हुए चिकित्सा मित्र बनाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। प्राइवेट चिकित्सक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. उदयवीर सिंह यादव, प्रदेश महासचिव डाॅ. डीआर वर्मा एवं जिलाध्यक्ष डाॅ. मुनींद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिले के प्राइवेट चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा कि प्राइवेट चिकित्सक संगठन उत्तर प्रदेश के अनुभवी आरएमपी (प्राथमिक चिकित्सक) का 34 वर्ष पुराना समूह है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, निशुल्क चिकित्सा शिविरों तथा दैवीय आपदा में सक्रिय रहकर सहयोग करता है। लेकिन आरएमपी चिकित्सकों को जांच के नाम पर झोलाछाप बताकर उत्पीड़न किया जाता है।
विज्ञापन

तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राजनारायण सिंह ने दो हजार की आबादी पर ग्राम स्वास्थ्य रक्षक नियुक्त करने के साथ किट प्रदान की थी। प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश के 15 लाख आरएमपी चिकित्सकों को चिकित्सा मित्र बनाकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ से जोड़ा जाए। इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ. वीपी शंखवार, डाॅ. पीके कुलश्रेष्ठ, डाॅ. अशोेक शेखावत, डाॅ. ज्ञान सिंह शाक्य, हरि विलास श्रीवास्तव, जयप्रकाश माटोरिया, रामौतार सिंह, सतीशचंद्र यादव, डाॅ. एके वर्मा, डाॅ. मुन्नालाल बघेल, डाॅ. सुरेशचंद्र गोला शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed