{"_id":"665e255c559eff57c00b2024","slug":"private-bus-collides-with-car-bus-hangs-in-ditch-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-125929-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्राइवेट बस ने कार में मारी टक्कर, खाई में लटकी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्राइवेट बस ने कार में मारी टक्कर, खाई में लटकी बस
Tue, 04 Jun 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस ने कार में मारी टक्कर, खाई में लटकी बस
बस में सवार गलीचा बुनकरों ने कूदकर बचाई जान, कार सवार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। सोमवार सुबह हिम्मतपुर मार्ग पर असंतुलित प्राइवेट बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए आगरा अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद बस पेड़ से टकराती हुई खाई में लटक गई। बस में गलीचा बुनकर सवार थे।
थाना पचोखरा के गांव बछगांव निवासी 24 वर्षीय अमन गोस्वामी नोएडा में नौकरी करता है। सोमवार सुबह 8:00 बजे करीब वह एमपी पुलिस में तैनात अपने चचेरे भाई अंबेश को कार से टूंडला छोड़कर वापस गांव लौट रहा था। उसकी वैगनआर कार गांव के निकट पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही प्राइवेट बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार में टक्कर मारने के बाद बस एक पेड़ से टकराती हुई खाई में लटक गई। बस में सवार गलीचा बुनकरों ने बस से कूदते हुए अपनी जान बचाई।
मौके पर पहुंची पुलिस में घायल अमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। हादसे के दौरान रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर खाई में लटकी बस व दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से अलग हटवाते हुए आवागमन को सुचारू कराया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि हादसे में कार सवार घायल हुआ है। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा करने वाली बस को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।