{"_id":"657203314fb2a656f3081c80","slug":"prisoners-created-ruckus-while-going-from-court-to-jail-stopped-vehicle-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-11913-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: न्यायालय से जेल जाते समय बंदियों ने किया हंगामा, रोका वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: न्यायालय से जेल जाते समय बंदियों ने किया हंगामा, रोका वाहन
Thu, 07 Dec 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला कारागार में क्षमता से दोगुना बंदी कारागार प्रशासन रखने को मजबूर है। वहीं उनको न्यायालय में पेशी पर लाने और ले जाने के दौरान वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाती।इसी कारण बृहस्पतिवार को बंदियों को ले जा रहे वाहन में सवार बंदियों ने काफी हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर सभी को साथ ले गए। घटनाक्रम बृहस्पतिवार को शाम के वक्त का है। जनपद न्यायालय से अदालतों में पेशी को लाए गए बंदियों को वाहन ले जा रहा था। बंदियों की मानें तो वाहन में जगह नहीं होने के कारण वह खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। इसके कारण बंदियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। बंदियों के द्वारा शोर-शराबा किए जाने के बाद जिला मुख्यालय वाले गेट पर वाहन को सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने रुकवा लिया। इस दौरान गेट खुलवाने के बजाय बंदियों को समझाया कि शोर शराबा नहीं करें। बल्कि अभी दस मिनट में जेल में पहुंच जाएंगे। समझाने के बाद भी बंदी एक वीडियो में यह कहते दिखाई दिए कि उन्हें गाड़ी में जानवरों की तरह भरा जाता है। कोई सुनवाई नहीं होती है।
हवालात में भी हालत काफी खराब रहती है। इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। आने-जाने के दौरान काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से वाहनों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है, जिससे आने जाने में कोई दिक्कत नहीं हो। इसके साथ-साथ जिला कारागार में भी 855 बंदियों को रखे जाने की क्षमता है। लेकिन वर्तमान में जिला कारागार में 1577 बंदी है।
-एक वाहन में 35 से 40 बंदियों को भेजा जाता है। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी जब सामान नहीं ले जाने देते हैं तभी हंगामा करते हैं। ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन
हीरालाल कनौजिया, सीओ सदर फिरोजाबाद।