फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   prisoner who came for hearing in court escaped by pushing policemen

UP: पेशी पर आया बंदी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार, तलाश में जुटी पांच टीमें; खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

Wed, 28 May 2025 08:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 28 May 2025 08:00 PM IST
सार

बंदी को न्यायालय परिसर की हवालात में बंद किया जा रहा था। तभी वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
prisoner who came for hearing in court escaped by pushing policemen
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद से 5 मई को पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट में जेल भेजे गए बंदी को जिला कारागार से बुधवार को पेशी के लिए जनपद न्यायालय लाया गया था। पेशी से पूर्व न्यायालय परिसर स्थित हवालात में उसे रखा गया था। पुलिसकर्मियों को धक्का देकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन


कन्नौज के ढकोर निवासी अफरोज को शिकोहाबाद पुलिस ने 5 मई को पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट में जेल भेजा था। बुधवार को जिला कारागार से तीन गाड़ियों से बंदी न्यायालय में पेशी के लिए भेजे गए थे। जिनमें से एक गाड़ी में अफरोज भी शामिल था। सभी को न्यायालय परिसर स्थित हवालात में बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


बारी-बारी से पेशी पूरी हो जाने के बाद उसे दोबारा न्यायालय परिसर की हवालात में बंद किया जा रहा था। तभी वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। अधिकारियों ने जानकारी करने के बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर पर लगाई गईं पुलिस टीमें
बंदी अफरोज के भागने की जानकारी होने के बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं। रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश कराई जा रही है। इसके अलावा उसके मददगारों की तलाश के लिए हवालात के आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही जिले के बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि न्यायालय परिसर स्थित हवालात से एक बंदी के भागने की सूचना पर पांच पुलिस टीमों को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। हवालात के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द उसकी पुन: गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed