फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   prisoner did not comeback in jail

कोरोना संक्रमण के दौरान जेल से आजाद हुए 24 बंदी नहीं लौटे वापस 1

Wed, 20 Jan 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
prisoner did not comeback in jail
फिरोजाबाद। कोरोना काल में जिला कारागार से रिहा किए गए सात वर्ष से कम सजा वाले 24 बंदी जेल वापस आने के लिए तैयार नहीं हैं। जेल प्रशासन ने इन बंदियों क ी सजा पूरी कराने के लिए फिरोजाबाद, एटा व मैनपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखे लेकिन थाना पुलिस ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई है। पैरोल खत्म होने के दो माह बाद भी यह बंदी जेल वापस नहीं आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान जिला कारागारों को संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से सात वर्ष से कम सजा वाले बंदियों को राहत देते हुए पैरोल देने के आदेश थे। इसी के तहत जिला कारागार फिरोजाबाद से 50 बंदियों को छोड़ा गया था। इसमें 43 बंदी फिरोजाबाद जिले के थे जबकि सात बंदी आगरा, इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा व हाथरस जिले के शामिल थे। बंदियों के लौटने का समय 15 नवंबर 2020 था। जेल प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी संबंधित बंदियों को दे दी थी लेकिन दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी 24 बंदी नहीं लौटे हैं। जेल में वापस नहीं आने के कारण जहां जेल प्रशासन इन बंदियों को वापस बुलाने के लिए संबंधित जिलों के एसएसपी व डीएम को पत्र लिख रहा है। वहीं थाना पुलिस बंदियों को पकड़कर जेल भेजने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

यह बंदी नहीं लौटे हैं वापस
जिला फिरोजाबाद के बंदी-थाना उत्तर में सुनील, रोहित, सुनील, थाना नारखी मेें सतेंद्रपाल उर्फ डिर्रा,राजेंद्र, रिषीपाल,पप्पू, थाना दक्षिण के मुकेश, जितेंद्र, राजू, दीदार उर्फ पारो किन्नर, थाना रसूलपुर के अनवार, शिकोहाबाद थाना के सोहन्टी, राजेश, मक्खनपुर थाना के भोला, दीपक उर्फ दीपू, धर्मेंद्र, टूंडला थाना के कुनाल उर्फ मोंटी, कन्हैया, विक्रम उर्फ खत्री, जसराना से भूरा उर्फ सतेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी के बंदी-थाना औंछा के गांव कोड़िया निवासी योगेंद्र पाल , एटा के बंदी -थाना अवागढ़ के रपड़ी निवासी महबूब बंजारा एवं नरौरा निवासी शैलेंद्र जादौन शामिल हैं।

कोरोना संक्रमण के दौरान जिला कारागार से 50 बंदियों को शासन के आदेश पर रिहा किया था। 26 बंदी अभी तक लौट आए लेकिन 24 बंदी समय सीमा खत्म हुए दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं लौटे हैं। फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं एटा के एसएसपी को पत्र लिखे जा चुके हैं। इन्हें वापस जेल में बंद किए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मोहम्मद अकरम खान, जेल अधीक्षक फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed