फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Price of potato, the king of vegetables, fell in the wholesale market.

Firozabad News: सब्जियों के राजा आलू का थोक मंडी में गिरा भाव

Fri, 15 Dec 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Price of potato, the king of vegetables, fell in the wholesale market.
फिरोजाबाद। सब्जियों के राजा आलू का भाव बाजार में लगातार गिर रहा है। नए आलू की आवक मंडियों में बढ़ने से पुराने आलू के भाव दस रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर सात रुपये पहुंच गए हैं। मंडी में आलू की आवक बढ़ने से दामों में गिरावट आ रही है। नया आलू वर्तमान में सात से आठ रुपये तक में बिक रहा है। किसान वीरेंद्र सिंह का कहना है कि आलू की फसल की खुदाई के बाद उसमें गेहूं की फसल की बुवाई होने के कारण मंडी में आलू की आवक तेजी से बढ़ी है। आढ़तिया धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि दिसंबर माह के समाप्त होते-होते एक बार फिर से आलू की कीमतों में वृद्धि हो जाएगी। दिसंबर समाप्त होने के बाद कच्चे आलू की खुदाई कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed