{"_id":"6839f19f197e2db325049e69","slug":"pressure-for-marriage-was-put-on-the-daughter-of-the-medical-store-owner-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-149383-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मेडिकल स्टोर स्वामी की पुत्री पर बनाया शादी का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मेडिकल स्टोर स्वामी की पुत्री पर बनाया शादी का दबाव
Fri, 30 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 30 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
शिकोहाबाद। मेडिकल स्टोर पर कार्य करने वाले समुदाय विशेष के युवक ने मेडिकल स्टोर स्वामी की पुत्री को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह युवती को आगरा ले गया। जहां युवती पर जबरन शादी का दबाव बनाया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मेडिकल स्टोर पर समुदाय विशेष का युवक काम करता था। कुछ ही दिनों में उसने मेडिकल स्टोर स्वामी के घर तक अपनी पहुंच बना ली। वह काम के सिलसिले में घर आने जाने लगा। इस बीच उसने मेडिकल स्टोर स्वामी की पुत्री को अपनी बातों में फंसा लिया। वह युवती को गत 14 मई को आगरा ले गया। उस पर जबरन शादी करने का भी दबाव डाल रहा था लेकिन युवती ने जब इसकी जानकारी परिजन को दी। जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में युवती के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी फाहरुख निवासी काजीटोला को घर से ही हिरासत में ले लिया है। जिसको पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।