{"_id":"56fac3634f1c1b9d38f0060c","slug":"prepare-blo-njri-booth-map","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीएलओ तैयार करें बूथ का नजरी नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ तैयार करें बूथ का नजरी नक्शा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पालीवाल हॉल में बीएलओ की बैंठक हुईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के संबंध में मंगलवार को पालीवाल ऑडिटोरियम में मंगलवार को सभी बीएलओ की बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी बीएलओ को आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया।
एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि फीरोजाबाद विधानसभा के अंतर्गत सभी 685 बूथों से संबंधित बीएलओ को 11 से 20 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेनिंग तहसील सभागार में प्रात: 10 से पांच बजे तक दी जाएगी। सभी बीएलओ अपने बूथ का नजरी नक्शा तैयार करेंगे। सर्वे रजिस्टर तैयार करें, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का विवरण अंकित होना चाहिए। तहसीलदार सदर जीतसिंह रॉय ने कहा कि मतदाता सूची में जो 17 तरह की गलतियों हैं जैसे डुप्लीकेट, मृतक, फोटो सहित सभी त्रुटियों को दूर करना होगा, जिससे सही मतदाता सूची का प्रकाशन हो। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जिस मतदाता का नाम बढ़ेगा, उसका जन्म प्रमाण तथा जिसका नाम कटेगा, उसका मृत्यु प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। सभी बीएलओ सर्वे कार्य के दौरान क्षेत्र में आदर्श बीएलओ की तरह कार्य करें। बीएलओ की कोई समस्या है तो वह माह के द्वितीय व चौथे शनिवार को तहसील में आकर अपनी समस्या बता सकती हैं।