{"_id":"68277bc30c9bb081650d6e08","slug":"preparations-were-made-to-make-payment-through-fake-bills-action-will-be-taken-against-je-and-employee-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-148484-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फर्जी बिल के जरिए भुगतान की थी तैयारी, जेई और कर्मचारी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फर्जी बिल के जरिए भुगतान की थी तैयारी, जेई और कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
Fri, 16 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
हिमांयूपुर में शिकायत पर जांच को पहुंचे नगर आयुक्त। स्रोत नगर निगम
फिरोजाबाद। हिमांयूपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान एक फर्जी मेजरमेंट बिल (एमबी) तैयार कराने की बात सामने आई है।नगर आयुक्त ने तत्कालीन अवर अभियंता व कर्मचारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मामला वार्ड संख्या 32 हिमांयूपुर से जुड़ा है। क्षेत्रीय पार्षद नीटू शर्मा द्वारा दर्ज कराई शिकायत के अनुसार बगीची के पास निर्मित सड़क में ठेकेदार व निर्माण विभाग के अवर अभियंता व कर्मचारी की मिली भगत से लाखों रुपये की फर्जी एमबी भुगतान की फाइल में शामिल की गई।
शुक्रवार को नगर आयुक्त जांच के लिए खुद ही मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान सड़क निर्माण में एक एमबी प्रथम दृष्टया संदिग्ध व कूट रचित पाई गई।इस मामले में नगर आयुक्त ऋषिराज ने तत्कालीन अवर अभियंता अमित कुमार एवं निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की संलिप्तता मिलने पर जिम्मेदार तय कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय का होगा कायाकल्प
हिमांयूपुर में सड़क जांच को पहुंचे नगर आयुक्त ने क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण भी किया। हिमांयूपुर स्थित एक ही परिसर में तीन परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। विद्यालय का फर्श,कमरा आदि की दशा खराब है। नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।