फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Preparation of topten, the emphasis of the corporation will be on cleanliness

टॉपटेन की तैयारी, निगम का स्वच्छता पर रहेगा जोर

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation of topten, the emphasis of the corporation will be on cleanliness
फिरोजाबाद ! गर्ग होटल के सामने सर्विस रोड पर लगा कूड़े का ढेर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में पिछड़ने के बाद नगर निगम 2022 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुट गया है। इस बार निगम ने टॉप टेन में आने के लिए अभी से तैयारी कर रहा है। कूड़ा निस्तारण के साथ शहर की सफाई व्यवस्था पर इस बार नगर निगम का विशेष ध्यान रहेगा। 15वें वित्त की धनराशि से 24 नए वाहनों को खरीदने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बार निगम वाहन खरीद में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 और 2020 में शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम ने विशेष पहल की थी। वर्ष 2019 में नगर निगम को 292 रैंक मिली थी। वर्ष 2021 में नगर निगम ने 53वीं रैंक प्राप्त की थी। पिछले दो साल से लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के बाद वर्ष 2021 में नगर निगम पिछड़ गया। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने वर्ष 2022 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इन वाहनों को खरीदेगा नगर निगम
एक टेन मशीन, आठ ट्रक, दो जेसीबी मशीन, दस टैक्टर ट्राली सहित, दो लोडर, एक वाहन मरे पशुओं को उठाने के लिए खरीदे जाएंग। वाहनों की खरीद 15वें वित्त की धनराशि से की जाएगी। हालांकि शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम के पास करीब 70 पुराने और 58 नए वाहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन निकलता है 283 मीट्रिक टन कूड़ा
नगर निगम की आबादी करीब साढ़े सात लाख के करीब है। इस आबादी के बीच शहर से प्रतिदिन 283 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को चनौरा स्थित खत्ताघर पर डंप किया जाता है।
जलभराव से मिलेगी निजात
इसब बार बारिश के दिनों में सुहागनगरी की सड़कों पर जलभराव नहीं होगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा टेन मशीन खरीदी जा रही है। जेडएसओ दलवीर सिंह ने बताया कि टेन मशीन से शहर के बड़े नालों को साफ कराया जाएगा। वहीं झालगोपालपुर नहर की सफाई का कार्य भी इससे कराया जा सकेगा। अब तक यह मशीन किराए पर ली जाती थी।

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की संख्या
ठेका सफाई कर्मचारियों की संख्या 1300
स्थाई सफाई कर्मचारियों की संख्या 640
संविदा सफाई कर्मचारियों की संख्या 115
कुल सफाई कर्मचारियों की संख्या 2055
जनवरी माह से शुरू होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर तैयारी कर दी गई है। इससे नगर निगम को नेशनल लेवल पर टॉपटेन सूची में शामिल कराया जा सकेगा। इसके लिए नए वाहनों की खरीद के साथ शहर को कूड़ा मुक्त करने का प्रयास पूरी तरह से सफल रहेगा।
अरविंद कुमार राय अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed