{"_id":"6429c84cdbc13c48870a84e8","slug":"preparation-of-report-of-applicants-of-pm-awas-yojana-firozabad-news-c-25-1-111583-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पीएम आवास योजना के आवेदकों की तैयार की जा रही रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पीएम आवास योजना के आवेदकों की तैयार की जा रही रिपोर्ट
Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के आवेदकों की तैयार की जा रही रिपोर्ट
जिले में 12 हजार से अधिक ने किया था आवेदन, सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर की जा रही है तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले की आठ निकायों से आवेदन करने वाले 5500 के करीब आवेदकों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करके शासन को भेजने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। ताकि इन आवेदकों को शीघ्र ही प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार रुपये जारी किया जा सके। इसी के साथ विभाग के द्वारा पहले से निर्माणाधीन आवासों की जांच कराके धनराशि जारी करने की प्रक्रिया संचालित हो रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले की आठ निकायों से करीब 12 हजार से अधिक आवेदन मिले थे। इन आवेदनों की कैटेगरी वाइज जांच कराने का काम प्रारंभ किया गया। फिरोजाबाद नगर निगम में सर्वाधिक 4156 नए आवेदक, एका नगर पंचायत में करीब 390, शिकोहाबाद नगर पालिका क्षेत्र में 340, जसराना में करीबन 140, फरिहा में 18, टूंडला नगर पालिका क्षेत्र में करीब 135, सिरसागंज नगर पालिका 144 एवं मक्खनपुर नगर पंचायत में करीब 70 आवेदकों की सूची तैयार हो गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में निकायों से जो आवेदन आएंगे उनका स्थलीय सत्यापन कराने के बाद कंपाइल करके शासन की डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी। इसके साथ जो स्वीकृत हैं उनको भी आवास बनाने को धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम