फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pregnant woman lost her life due to doctor's negligence

Firozabad News: चिकित्सक की लापरवाही से गई प्रसूता की जान

Tue, 23 Jan 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman lost her life due to doctor's negligence
शिकोहाबाद। प्रसव के लिए आई महिला की बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद मौत हो गई। जिससे परिजन में कोहराम मच गया। परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही से उपचार करने एवं उनके मेडिकल फाइल छीनने का आरोप लगाया है। परिजन ने थाने पर शव लाकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा मीरा निवासी गुड़िया (35) गर्भवती थी। उसे सोमवार को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इसके चलते परिजन ने उसे उपचार के लिए थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चौराहा के समीप स्थित लॉर्ड कृष्णा हॉस्पीटल में सुबह छह बजे करीब भर्ती करा दिया। जहां प्रसूता ने उपचार के बाद एक बेटे को जन्म दिया। अचानक ही उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उसका उपचार करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। प्रसूता के बहनोई मोहम्मद रिजवान का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन प्रसूता को दोपहर एक बजे करीब आगरा ले जाने लगे तो चिकित्सक ने उनसे प्रसूता की मेडिकल फाइल छीन ली और अभद्रता की। कुछ ही देर बाद प्रसूता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन प्रसूता के शव को लेकर थाने आ पहुंचे। जहां उन्होंने प्राइवेट एंबुलेंस के अंदर शव को रखकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सुशील यादव ने बताया कि प्रसूता को दौरे पड़ते थे। जिसकी जानकारी परिजन ने चिकित्सकों को नहीं दी थी। अचानक उसे बेटे के जन्म के बाद दौरे पड़ने लगे थे, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिजन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। उसके पास 4 वर्षीय एक बच्ची आयत है। वहीं दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। इस घटना के बाद मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।






लॉर्ड कृष्णा अस्पताल से संबंधित घटना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएमओ द्वारा गठित टीम की देखरेख में पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना की तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed