फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pregnant woman in agony; delivery took place at the main gate of the 100-bed hospital.

Firozabad News: तड़पती रही गर्भवती, सौ शैया अस्पताल के मुख्य गेट पर हुआ प्रसव

Fri, 19 Jun 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman in agony; delivery took place at the main gate of the 100-bed hospital.
सांकेतिक  - फोटो : योगेश कुशवाहा
फिरोजाबाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं की घोर संवेदनहीनता और लापरवाही सामने आई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को समय पर डॉक्टरी मदद नहीं मिल सकी। इसके कारण उसने अस्पताल के मुख्य गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस हृदयविदारक घटना को देख अस्पताल परिसर में मौजूद तीमारदार भड़क गए और उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को जमकर कोसा।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के नाथ की बगीची निवासी खुशी को शुक्रवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। परिजन सरकारी एंबुलेंस से सौ शैया लेकर पहुंचे। अस्पताल के मुख्य गेट पर जैसे ही साथ आई महिलाओं ने खुशी को एंबुलेंस से नीचे उतारा, उसे असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी और वह वहीं बैठ गई।
विज्ञापन

प्रसूता की हालत देख साथ आए परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि गेट पर मौजूद स्टाफ और सुरक्षाकर्मी सब कुछ देखते रहे, लेकिन किसी ने भी स्ट्रेचर या व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की जहमत नहीं उठाई। परिजन और प्रसूता के साथ आई महिलाओं ने अंदर मौजूद महिला चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को मदद के लिए कई बार आवाजें लगाईं, गुहार की, लेकिन अंदर से कोई बाहर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, तो अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज की महिला तीमारदारों ने प्रसूता के चारों तरफ कपड़ों का घेरा बना लिया। कुछ ही पलों में महिला ने अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।



घटना के बाद जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती
मुख्य गेट पर प्रसव होने और परिसर में तीमारदारों का हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। इसके बाद आनन-फानन में स्टाफ बाहर दौड़ा और प्रसूता व नवजात शिशु को अस्पताल के भीतर ले जाकर भर्ती कराया गया। महिलाओं और तीमारदारों का कहना था कि यदि चिकित्सकों और स्टाफ ने थोड़ी भी तत्परता दिखाई होती, तो एक महिला को इस तरह खुले में प्रसव के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। इस मामले में तीमारदारों ने उच्चाधिकारियों से दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed