फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prakash Nagar immersed in darkness, angry people jammed the bypass

अंधेरे में डूबा प्रकाश नगर, आक्रोशित लोगों ने बाईपास पर लगाया जाम

Fri, 13 May 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Prakash Nagar immersed in darkness, angry people jammed the bypass
फिरोजाबाद। प्रकाश नगर में बृहस्पतिवार शाम को केबल काट दिए जाने से यहां की बिजली गुल हो गई। इससे नाराज लोगों ने बंबा बाईपास हाईवे पर शुक्रवार सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गया। सूचना पर एसडीएम और उत्तर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों का समझाकर जाम खुलवाया। इससे 50 मिनट पर हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

बंबा बाईपास के नई आबादी क्षेत्र प्रकाश नगर में विद्युतीकरण न होने के कारण लोग दूर दराज से केबल के सहारे बिजली का उपभोग कर हैं। लोगों के अनुसार, इन घरों को विद्युत निगम ने कनेक्शन दिया है। वे बिल भी जमा करते हैं। बृहस्पतिवार शाम को विद्युत निगम की टीम ने प्रकाश नगर में दस विद्युत पोल लगाए। इसके बाद दूर से आईं केबलों को काट दिया। इससे 70 से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। बिजली न आने 400 से अधिक लोग पानी के लिए तरस गए। इससे नाराज लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसडीएम और थाना उत्तर एसएचओ ने क्षेत्रीय लोगों से बात की। लोगों का आरोप था कि वर्षों से क्षेत्र में विद्युत पोल नहीं है। यहां सभी लोगों के विद्युत कनेक्शन हैं और विद्युत बिल जमा कर रहे हैं। मजबूरी में 200 मीटर से अधिक दूरी से केबल को खींचकर लाए हैं। विद्युत विभाग ने पोल लगाने के तुरंत बाद ही केबलों को काट दिया। जबकि पोल से कनेक्शन देने के लिए अभी तक बॉक्स भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हमने क्षेत्र में नए विद्युत पोल लगवाए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में विद्युतीकरण कराया जाए, तभी कनेक्शन लेंगे। निगम के पास ज्यादा पोल लगवाने के लिए बजट नहीं हैं। हमने विद्युत पोल लगाने के बाद क्षेत्रीय लोगों से कनेक्शन की रसीद दिखाने के लिए कहा तो नहीं दिखाए गए। जिन घरों में कनेक्शन थे, उन पर विद्युत बिल बकाया था। इस कारण हमने कनेक्शन को काट दिया।
- दुष्यंत कुमार, एसडीओ, विद्युत
क्या कहते हैं क्षेत्रीय लोग
क्षेत्र में एक दिन पूर्व ही विद्युतीकरण कराया है। उससे पहले हम दूर से केबल को खींचकर लाए थे। विद्युत निगम ने हमारे केबल को बिना बताए ही काट दिया। इससे पूरी रात क्षेत्र में अंधकार रहा। जबकि हमारे घर कनेक्शन है।
- दिलीप शर्मा, क्षेत्रीय निवासी
क्षेत्र में करीब 40 विद्युत पोल की आवश्यकता है। विद्युत निगम ने पांच पोल लगवाने के बाद पूरे क्षेत्र के कनेक्शन काट दिए। निगम के अफसरों का कहना है कि अब खंभे से कनेक्शन दिया जाएगा। जबकि खंभे पर कनेक्शन देने के लिए इंतजाम नहीं हैं।
- पिंटू कुमार, क्षेत्रीय निवासी
- कई वर्षों से हमारा केबल डला हुआ है। अचानक ही पूरे क्षेत्र के केबलों को विद्युत निगम की टीम ने काट दिया। पूर्व में कोई भी सूचना नहीं दी। जबकि हमारा कनेक्शन भी है और पूरा बिल जमा भी है।

- पातीराम, क्षेत्रीय निवासी
- विद्युत निगम ने क्षेत्र में पोल लगवाकर लाइन को चालू किया। इस दौरान नया कनेक्शन भी नहीं जोड़ा गया। तुरंत बाद ही दूसरी जगह से आ रही केबिल को काट दिया। किसी प्रकार की काई सूचना नहीं दी।
- अशोक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed