{"_id":"64f7709f257ad11ecd06e125","slug":"pradhans-protest-on-block-demand-withdrawal-of-case-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-4116-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रधानों का ब्लॉक पर प्रदर्शन, मुकदमा वापसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रधानों का ब्लॉक पर प्रदर्शन, मुकदमा वापसी की मांग
Tue, 05 Sep 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
नारखी। प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अबधेश प्रताप सिंह उर्फ सप्पू के खिलाफ सहायक लेखाकार राकेश कुमार द्वारा अभियोग दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को ब्लाॅक के प्रधानों ने ब्लाॅक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन से झूठा दर्ज कराए मुकदमे की वापसी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मुकदमा वापस नहीं लिया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष एवं गढ़ी पुरानी के ग्राम प्रधान अबधेश प्रताप सिंह उर्फ सप्पू के खिलाफ ब्लाॅक नारखी के सहायक लेखाकार के द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में ब्लाॅक के प्रधान एकत्रित हुए। ब्लाॅक परिसर में करीब 60 प्रधानों ने बैठक की। इसमें प्रधान संगठन जिंदाबाद के नारे लगाए गए। प्रधान संघ ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रधान के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। अन्यथा प्रधान संघ छह सितंबर से ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन के बाद ब्लाॅक के सभी ग्राम प्रधान मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी से भेंट करके सहायक लेखाकार के रवैये की जानकारी दी जाएगी।
प्रधानों ने कहा कि ब्लाॅक में तैनात भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित प्रधान ने कहा कि सहायक लेखाकार राकेश के द्वारा रुपयों की मांग की जा रही है। ब्लाॅक में उसके दलाल सक्रिय हैं। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, विकास कुमार, प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष मुनेंद्र प्रताप उर्फ मनसुख पहलवान, प्रधान नरेंद्र सिंह, दिनेश बघेल, राजेश कुमार, मनोज कुमार, समीद खान, बृजेश कुमार, रिंकू सिंह, अशोक कुमार गजेंद्रपाल सिंह, राजेश आदि प्रधान मौजूद थे।