फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pradhans imposed lockdown in one block

Firozabad News: एका ब्लॉक में प्रधानों ने की तालाबंदी

Sun, 17 Mar 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pradhans imposed lockdown in one block
एका। ब्लाॅक एका में शनिवार को प्रधानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी करने के साथ नारेबाजी की। बीडीओ एवं स्टाफ पर पैसे लेकर परिचित ठेकेदार का भुगतान किए जाने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव,ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान एकत्रित होकर ब्लॉक पर पहुंचे। किसानों ने ब्लॉक में तालाबंदी करने के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि ब्लॉक में तैनात लिपिक ठेकेदार के साथ मिलकर ठेकेदारी का काम कर रहा है। आरोप है कि वह कमीशन की डिमांड प्रधानों से करता है। जो प्रधान कमीशन देते हैं उनका भुगतान किया जाता है बाकी का भुगतान रोक दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रधानों के द्वारा दोपहर 12 बजे की गई तालाबंदी सीडीओ दीक्षा जैन से वार्ता होने के बाद तीन बजे खत्म हो सकी। प्रदर्शन के दौरान प्रदीप यादव, राजीव यादव, उदयवीर सिंह, राहुल, सत्यवीर, रामवकील, शैलेंद्र यादव, वीरपाल, इंद्रपाल सिंह चौहान, राजदीप चौहान सहित 40 ग्राम पंचायतों के प्रधान शामिल थे। बीडीओ सुमंत यादव ने कहा कि ब्लॉक पर ताला बंदी किए जाने की जानकारी मिली है। मेरे ऊपर लिपिक को संरक्षण देने का जो आरोप लगाया है, वह गलत है। किसका कितना भुगतान करना था और कितना किया गया इसकी जानकारी नहीं है। एक साथ प्रदेश भर में डोंगल लगाए जाते हैं, किसका भुगतान हो गया और किसका नहीं हो सका इसकी जानकारी पता करने पर हो सकेगी। यदि लिपिक ने गलती की है तो उसकी जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लिपिक राकेशबाबू ने कहा कि पूरे प्रदेश के 850 ब्लॉकों के लिए 350 करोड़ मनरेगा योजना में आाया था। शुक्रवार को 12:40 बजे साइट खुली व 1.10 बजे बंद हो गई। इस दौरान 32 फर्मों के डोंगल लग सके। चार करोड़ का भुगतान करना था मात्र 98 लाख का हो सका। कुछ लोग मेरे ऊपर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed