फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pradhan's condition deteriorated during interrogation at the police station

Firozabad News: पूछताछ के दौरान थाने में बिगड़ी प्रधान की हालत

Mon, 10 Mar 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's condition deteriorated during interrogation at the police station
सरकारी ट्रामा सेंटर में प्रधान का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना रजावली के गांव कातिकी प्रधान ने सिंचाई विभाग की जमीन पर प्रवेश द्वार बनवाया था। जिस पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करा दी थी। कुछ अराजक तत्व प्रतिमा को द्वार से उठाकर ले गए थे। इससे नाराज अनुयाइयों ने शनिवार को काफी हंगामा किया था। सिंचाई विभाग के अफसरों ने प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

रविवार को थाने में पूछताछ के दौरान प्रधान की हालत बिगड़ गई। प्रधान को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर बाबा साहेब के अनुयायी कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर जमे रहे।
विज्ञापन

रजावली चौराहे के समीप कातिकी ग्राम पंचायत के प्रधान रविकांत ने एक माह पहले प्रवेश द्वार बनवाया है। इसका नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वार रखने के साथ उनकी प्रतिमा रखवा दी थी। आरोप है कि रात में किसी ने मूर्ति हटा दी। शनिवार सुबह 7 बजे ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अफसर पहुंच गए थे। इसके बाद समझाकर मामला शांत कराया था। रविवार को प्रतिमा हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बाबा साहेब के अनुयायी मौके से 200 मीटर दूर बैठक करते रहे। जलेसर को पूर्व विधायक रणजीत सुमन भी पहुंचे थे। जानकारी एसडीएम और सीओ टूंडला विनीत कुमार मौके पर पहुंच गए थे। समस्या सुनने के बाद सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दे दिए। इधर सरकारी जमीन पर प्रवेश द्वार बनवाने के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान को पूछताछ के लिए थाने पर बुला लिया। जहां करीब 12:30 बजे प्रधान रविकांत की हालत बिगड़ गई। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। प्रधान को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। प्रधान के चाचा जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने सुबह नौ बजे ही प्रधान को हिरासत में ले लिया था। थाने में पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कातिकी में प्रवेश द्वार से प्रतिमा हटाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसमें दो लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है। प्रधान का ब्लड प्रेशर बढ़ने से तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। अब सुधार है।
- विनीत कुमार सारस्वत, सीओ टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed