{"_id":"63e776b7676d4784a40f03c4","slug":"practical-examinations-of-the-missed-candidates-today-firozabad-news-c-25-1-58278-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: छूटे परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: छूटे परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज
Sat, 11 Feb 2023 04:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Feb 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
छूटे परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज
फिरोजाबाद। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र छात्राओं को 12 फरवरी को परीक्षा में शामिल होने का अंतिम मौका है। यह जानकारी डीआईओएस निशा अस्थाना ने दी।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर पूर्व में आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षा से जो परीक्षार्थी छूट गए हैं उन्हें परीक्षा देने का एक मौका दिया जा रहा है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल, फोटोग्राफी, शोर्टहैंड टाइपिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला में आयोजित की जाएगी। वहीं, पाली इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान,कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी। संबंधित कागजातों के साथ परीक्षार्थी निर्धारित स्थान पर विद्यालय खुलने के समय पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। संवाद