फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Post office will be removed from Tundla railway station, passenger bridge will be built

Firozabad News: टूंडला रेलवे स्टेशन से हटेगा पोस्ट ऑफिस, बनेगा यात्री पुल

Wed, 26 Jul 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Post office will be removed from Tundla railway station, passenger bridge will be built

विज्ञापन

टूंडला। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत टूंडला रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए भारतीय डाकघर की बिल्डिंग को हटाया जाएगा। वहां सभी प्लेटफार्मों को जोड़ते हुए यात्री पुल की निकासी दी जाएगी। वहीं पोस्ट ऑफिस को एनसीआर कॉलेज रोड या न्यू रेलवे कॉलोनी रोड पर स्थापित किया जाएगा।

केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत टूंडला रेलवे स्टेशन का एयरपोर्ट की तर्ज पर कायाकल्प होना है। इसके लिए रेलवे की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। इस कार्य को हाल ही में प्रयागराज से आए एडीआरएम इन्फ्रास्ट्रक्चर नवीन प्रकाश एवं सीनियर डीईएन-4 सुधीर पटेल के निरीक्षण के बाद तेजी आई है। दोनों ही अधिकारियों ने कायाकल्प के लिए तैयार किए गए ब्लू प्रिंट के मुताबिक गति देने के निर्देश दिए हैं। टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से सटे सर्कूलेटिंग एरिया में स्थित भारतीय डाकघर की बिल्डिंग को भी स्थानांतरित किए जाने की कार्य योजना पर मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन


जल्द ही इस बिल्डिंग को टूंडला रेलवे स्टेशन के समीप दीपा का चौराहे से एनसीआर कॉलेज रोड अथवा न्यू रेलवे कॉलोनी मार्ग रेलवे आवास में स्थानांतरित करने की तैयारी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि डाकघर के लिए एनसीआर कॉलेज रोड सबसे अधिक उपयुक्त है, जहां रेलवे कॉलेज और रेलवे हॉस्पिटल के साथ ही शहर व देहात क्षेत्र को जोड़ेगा। बुधवार को स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने डाकघर के लिए पड़ताल की। रेल इंजीनियरों द्वारा तैयार ब्लू प्रिंट के मुताबिक सभी प्लेटफार्मों को जोड़ते हुए स्टेशन के पश्चिमी ओर बनाए जाने वाले यात्री पुल की पोस्टऑफिस वाली जगह निकासी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहन चालकों को मिलेगी राहत

अभी तक भारतीय डाकघर की बिल्डिंग में कम स्थान होने के कारण अव्यवस्थाएं बनी रहती हैं। वहीं पोस्टऑफिस जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को वाहन खड़ा करने, चोरी होने एवं रेलवे पुलिस द्वारा किए जाने वाले चालानों की चिंता रहती थी। पोस्ट ऑफिस के स्टेशन से बाहर आने से वाहन स्वामियों को आवागमन में राहत मिलेगी।






टूंडला रेलवे स्टेशन से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पोस्ट ऑफिस को भी स्टेशन से हटाया जाना है। स्टेशन अधीक्षक व अन्य अधिकारी पोस्ट ऑफिस को स्थानांतरित करने के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं। उचित जगह मिलने पर उसे स्थानांतरित कर दिया जाएगा। - रविंद्र कुमार शर्मा, सहायक यातायात प्रबंधक, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed