फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Polythene found in shops, burning junk found

Firozabad News: दुकानों पर मिली पॉलिथीन, जलता मिला कबाड़

Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Polythene found in shops, burning junk found
फिरोजाबाद। नगर निगम के स्वास्थ्य व स्वच्छता विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में सिंगल यूज पॉलिथीन के भंडारण व बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान सिंगल यूज पॉलिथीन उत्पाद मिलने पर कई दुकानदारों पर 32000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त रिषीराज के निर्देश पर निगम के स्वच्छता व स्वास्थ्य विभाग ने प्रवर्तन दल की टीम के साथ शहर के हिस्सों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुहागनगर क्षेत्र में दुकानदार धर्मेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर सिंगल यूज पॉलिथीन मिली। दुकानदार पर 10000 रुपये का जुर्माना लगाया। सिंगल यूज पॉलिथीन कैरीबैग मिलने पर निगम की टीम ने अन्य दुकानदारों नवीन शर्मा पर 3000 रुपये, रामगोपाल पर 2000 रुपये, स्टेशन रोड स्थित गौरव कुमार 5000 रुपये, मनीष कुमार पर 3000 रुपये के अलावा हिमांशु गुप्ता पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

दुकानदारों के यहां मिले सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों को जब्त किया गया है। इसके अलावा सुहागनगर में कबाड़ का काम करने वाले हुकुम सिंह के चक्की पर निष्प्रोज्य सामग्री सुलगती मिली। टीटीजेड में रोक के बावजूद कबाड़ जलाने वाले हुकुम सिंह पर भी 5000 का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed