{"_id":"64c944125cce1cae42009216","slug":"policemen-entered-the-house-of-a-woman-taking-bath-video-viral-firozabad-news-c-25-agr1050-234048-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नहा रही महिला के घर में घुस गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नहा रही महिला के घर में घुस गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
Tue, 01 Aug 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र की चौकी पाढ़म के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला पुलिसकर्मियों पर उस समय घर में घुसने का आरोप लगा रही है जब वह नहा रही थी। पुलिस ने महिला के पति पर पिटाई का मामला दर्ज होने की बात कही है।
थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का और पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला अंतरंग कपड़े पहने हुए है, जबकि घर से एक पुलिसकर्मी निकलते हुए दिख रहा है। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके घर में उस समय घुसे जब वह बाथरूम में नहा रही थी। वहीं महिला ने दूसरा वीडियो जारी कर चौकी इंचार्ज एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर दबाव डालने का भी आरोप लगाया। महिला का कहना है कि 18 जुलाई को गांव में ही मौजूद एक डॉक्टर के द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात की गई थी। इसकी रिपोर्ट नहीं लिखने पर उसने पूरे मामले को लेकर एसएसपी फिरोजाबाद को अवगत कराने के साथ अदालत में भी मुकदमा दायर करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
चौकी इंचार्ज एवं पुलिसकर्मी पेशी पर न जाने के लिए दबाव बनाने आए थे। सीओ जसराना राजवीर सिंह का कहना है कि महिला के पति पर थाना जसराना में मामला दर्ज है। महिला का पति फरार चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस दबिश देने गई थी। वीडियो में भी पुलिसकर्मी दरवाजे पर दिख रहा है।