{"_id":"6347090440720d2cf514c152","slug":"police-wrote-murder-case-against-four-firozabad-news-agr549938429","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार के खिलाफ उत्तर पुलिस ने लिखा हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार के खिलाफ उत्तर पुलिस ने लिखा हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोधाश्रम चौराहा के समीप ओवरब्रिज से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में उत्तर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मृतक शहनबाज के भाई जाकिर अली निवासी लेबर कॉलोनी थाना लाइनपार ने उत्तर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका भाई शाहनबाज उर्फ छोटू 26 सितंबर को कारखाने काम करने वाले अपने साथी को बाइक देने के लिए गया था। वहां से चंदा ऑटो से अपने साथी राशिद और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ शहनबाज को ऑटो में बैठाकर ले गए।
शराब का सेवन कराने के साथ ही हत्या करने के उद्देश्य से बोधाश्रम के पास ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। सूचना पर वह अस्पताल पहुंचा था। उसके भाई के पास रखा मोबाइल फोन गायब था। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।