फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police will keep a close watch on the minor incidents happening in the streets and villages

Firozabad News: गली-मोहल्ला व ग्राम-देहात में होने वाली छोटी-मोटी घटनाओं पर पैनी नजर रखेगी पुलिस

Mon, 09 Jan 2023 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police will keep a close watch on the minor incidents happening in the streets and villages
फिरोजाबाद। अब ग्राम-देहात और गली-मोहल्ला में होने वाली छोटी-मोटी घटनाओं पर भी पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखेगा। एसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को बीट सिस्टम को सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। खुद एसपी ने जिले के सभी थानों से बीट सूचनाओं का ब्योरा तलब कर उनकी समीक्षा की। एसपी ने कहा कि बीट आधारित सूचनाओं को नगर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराने के साथ ही अवाछंनीय कृत्य करने वालों पर शांति भंग व अन्य सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को जिले के सभी थानों बीट प्रभारियों और पीआवी टीमों गत दिवस को मिली सूचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कुल 686 बीट सूचना अंकित होना पाया गया। एसपी ने सभी बीट प्रभारियों और पीआरवी टीम को उक्त सूचनाओं के बाद मौके पर पहुंच गई कार्रवाई के बाबत भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कि ग्राम-देहात और गली-मौहल्ला स्तर पर होने वाले सभी मामलों में अवाछंनीय तत्वों पर शांति भंग आदि की सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय को अविलंब प्रेषित की जाएं। ताकि आवंछनीय तत्वों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और शांति भंग के मामलों में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed