फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police vandalized Hariha, beat up villagers and animals too

Firozabad News: हरिहा में पुलिस ने की तोड़फोड़, ग्रामीण और पशुओं को भी पीटा

Thu, 13 Feb 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 13 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police vandalized Hariha, beat up villagers and animals too
शिकोहाबाद। नसीरपुर के जंगलों में वन विभाग की टीम पर हमला करने के आरोपियों की धरपकड़ के लिए नसीरपुर पुलिस ने हरिहा गांव में जमकर तांडव मचाया। पुलिस ने घरों के अंदर सामान को तोड़फोड़ दिया। पुलिस के भय से पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी बच्चों को लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने कैमरे के सामने आकर पुलिस पर निर्दोष युवक को पकड़कर उसकी मुठभेड़ करने का आरोप लगाया है।मंगलवार दोपहर वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने नसीरपुर के जंगलों में हमला कर दिया था। उस दौरान टीम की दो राइफल भी छीन ली गई थीं। हमले में शिकोहाबाद रेंज के रेंजर व वन दरोगा सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद थाना नसीरपुर पुलिस समेत कई थानों का फोर्स गांव में जा पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार शाम सात बजे करीब कई थानों की पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के घरों में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण ही नहीं, बल्कि पशुओं को भी बेरहमी से डंडों से पीटा गया। ग्रामीणों ने नसीरपुर पुलिस ने निर्दोष युवक को दतावली गांव की पुलिया के पास से पकड़कर मुठभेड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



यमुना की तलहटी पर मिले लकड़ियों के गट्ठर
ग्रामीणों ने कैमरे पर सामने आकर कहा कि हरिहा के जंगलों में यमुना की तलहटी के पास जब वन विभाग की टीम पहुंची, तो टीम के डर से कई तस्कर लकड़ी के गठ्ठर मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए, जोकि दूसरे दिन भी यमुना की तलहटी के समीप पड़े मिले। ग्रामीणों का कहना था कि मुठभेड़ के दौरान टीम की जो राइफल छीनी गई थीं, उन्हें मुठभेड़ के लगभग दो घंटे बाद ही बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन





फॉरेस्ट रेंजर ने 47 आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
शिकोहाबाद। वन विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में नसीरपुर पुलिस ने सात नामजद एवं 30-40 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत हरिहा गांव के जंगलों में लकड़ी तस्करों से वन विभाग की टीम की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें वन विभाग की टीम की राइफल एवं दुनाली बंदूक मारपीट के दौरान वहीं गिर गई थी। इतना ही नहीं तस्करों ने टीम पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। आरोप है कि कूका एवं महीपत ने वन विभाग की टीम पर तमंचे से फायर किया था। जिसमें टीम बच निकली थी। इसके चलते वन क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद श्यामू सिंह ने थाना नसीरपुर में घटना के मुख्य आरोपी महीपत, बृजेश, कूका, श्यामवीर, धु्रव, चंद्रेश उर्फ छोटू, छोटे एवं 30-40 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नसीरपुर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।




अपर प्रधान वन संरक्षक ने ली घटना की जानकारी, घायलों का हाल जाना
फिरोजाबाद। वन विभाग की टीम पर हमले के बाद अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक औ वन संरक्षक आगरा फिरोजाबाद। दोनों अफसरों ने स्थानीय वन अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।दोनों अफसर वन माफिया के हमले में घायल कर्मियों से मिले। उन्होंने वन माफिया पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।वन माफिया ने चेकिंग के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। घटना की जानकारी के बाद अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भीमसेन और वन संरक्षक आगरा मंडल अनिल पटेल बुधवार को फिरोजाबाद आए। अधिकारियों ने सर्व प्रथम संयुक्त चिकित्सालय जाकर घायल वन कर्मियों का हाल जाना। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने पुख्ता कार्ययोजना बना कर वन माफिया पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता कर वन कर्मियों पर हुए हमले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed