फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police took out the child's buried body in village Bahat

गांव बहत में पुलिस ने बालक के दफन शव को बाहर निकाला

Sun, 01 Aug 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police took out the child's buried body in village Bahat
जसराना- दफन शव को बाहर निकालते युवक एवं मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव बहत में बालक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों की मांग पर पुलिस ने दफन शव को बाहर निकालकर पुन: पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बालक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव बहत निवासी रविनेश ने पुत्र आयुष की हत्या करने का आरोप लगाते हुए डीएम से गुहार लगाई थी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया था। इस पर डीएम ने पुलिस को दफन शव बाहर निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिए थे।
विज्ञापन

आदेश के अनुपालन में पुलिस ने रविवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा परिजनों की मांग पर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बयां किया अपना दर्द
आयुष के पिता रविनेश ने कहा उसका पुत्र दावत खाने गया था। रातभर पुलिस एवं परिजन बालक को तलाशते रहे लेकिन उसका पता नहीं लगा। सुबह उसका शव मिला था। उसके पुत्र की हत्या हुई है।

यह था मामला
थाना जसराना के गांव बहत निवासी रविनेश का सात वर्षीय पुत्र आयुष 17 जुलाई की शाम गांव में आयोजित कार्यक्रम में दावत खाने गया था। 18 जुलाई को उसका शव तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण पानी में डूबना आया। हालांकि परिजन हत्या के बाद शव तालाब में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस द्वारा हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर मृत बालक के पिता ने डीएम से गुहार लगाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed