फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police thrown from the roof to Dalit , death

पुलिस ने दलित को छत से फेंका, मौत

Sat, 05 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 05 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police thrown from the roof to Dalit , death
थाना रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार रात सैलई में विकलांग दलित सतीश जाटव (50) के घर पर जमकर तांडव मचाया। मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस ने सतीश के पुत्र धीरज को हिरासत में ले लिया। सतीश और उसके परिवारीजनों ने विरोध किया तो उन्हें जमकर पीटा। सतीश को छत से नीचे फेंक दिया। मोहल्ले के लोगों का गुस्सा भड़कते देख पुलिस कर्मी धीरज को छोड़कर भाग खड़े हुए। गंभीर हालत में सतीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह थाने का घेराव कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर एसआई सहित तीन सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे की है। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि गुरुवार की रात सैलई निवासी जगजीवन प्रकाश के यहां चोरी की करते आशीष, रवि और शिवम को रंगे हाथ पकड़ लिया गया था। पूछताछ के दौरान इन्होंनेे धीरज का भी नाम बताया था। इसी मामले में रामगढ़ थाने पर तैनात एसआई शेर सिंह अंबेडकर पार्क, सैलई निवासी धीरज की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गए थे। सतीश की मौत से आक्रोशित परिवारीजनों और मोहल्ले के लोग सुबह करीब 8 बजे थाना रामगढ़ पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव शुरू कर दिया । पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि मृतक के बेटे पवन की तहरीर पर एसआई शेर सिंह और तीन अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटना की जांच की जाएगी, दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed