फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police sent two health workers of TV Hospital to jail

टीवी अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 17 Jun 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police sent two health workers of TV Hospital to jail
फिरोजाबाद। टीवी अस्पताल के मरीजों के लिए आने वाले पैसों को पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अपने खाते में जमा करने वाले दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को उत्तर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2019 में चिकित्सक द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

थाना दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करबला निवासी विजय कुमार भारद्वाज व प्रखर गांधी निवासी शिवपुरी कोतवाली व एटा स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी थे। इन दोनों कर्मचारियों ने पोर्टल पर छेड़छाड़ कर शासन से टीवी मरीजों के लिए मिलने वाली धनराशि को अपने खातों में जमा कर लिया था। मामला खुलने पर डॉ. अतेंद्र कुमार ने वर्ष 2019 में इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ थाना उत्तर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की। कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि जांच के दौरान दोनों आरोपी दोषी पाए गए। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed