फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police sent murderer husband to jail

हत्याआरोपी पतति को रसूलपुर पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police sent murderer husband to jail
फिरोजाबाद। पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ रसूलपुर थाना पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

रसूलपुर गली नंबर आठ निवासी यासमीन (28) की पति शहजाद ने मंगलवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी। शहजाद अलीगढ़ में पुताई का काम करता है जबकि यासमीन पांच साल की बच्ची के साथ रसूलपुर में रहती थी। ईद पर शहजाद घर आया था। यासमीन और पति शहजाद में एक युवक को लेकर झगड़ा हुआ। यह रात करीब नौ बजे इतना बढ़ा कि शहजाद ने यासमीन की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि यासमीन की बहन मुस्कान की की तहरीर पर शहजाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इमरान नाम के एक युवक का नाम प्रकाश में आया है। उसकी भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed