फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police, samadhan divas

पुलिस जुल्म की दास्तां लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे पीड़ित

Tue, 19 Nov 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
police, samadhan divas
जसराना- जसराना के तहसील सभागर में अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतें सुनते विधायक जसराना रामगो? - फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। पुलिस के उत्पीड़न से तंग मंगलवार को सैकड़ों लोग जसराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। पीड़ित ने बताया अवागढ़ के जिस युवक की हत्या की गई आरोपियों को पकड़ने की बजाए पुलिस युवक के परिजनों को ही परेशान कर रही है। वहीं अवैध शराब का जखीरा पकड़वाने वाले युवकों को ही पुलिस ने शांति भंग में पाबंद कर दिया। इसकी शिकायत भी डीएम से की।
विज्ञापन

दस अक्तूबर को नगला शीशीया पुल पर मिले शव की शिनाख्त थाना अवागढ़ एटा निवासी बंटू के रुप में हुई थी। बंटू के पिता नरसिंह पाल ने चार लोगों के खिलाफ थाना एका में हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन परेशान हैं। एसओ एका पर आरोपियों को बचाने का आरोप है। समाधान दिवस में डीएम चंद्र विजय सिंह और एसपी देहात राजेश कुमार को ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय मृतक के परिजनों को ही परेशान कर रही है। मृतक बंटू के चचेेरे भाई आशीष ने बताया कि पुलिस ने उसको उठाकर ले गई थी, उसके साथ अभद्रता की गई। एसपी देहात ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

संदेह के आधार पर पुलिस युवकों को लेकर आई थी। पूछताछ में निर्दोष मिलने पर छोड़ दिया था। पुलिस को हत्यारोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों को समझाकर वापिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसपी देहात
पुलिस ने शराब की सूचना देने वाले युवाओं पर ही कर दी कार्रवाई
जसराना। कुंजपुर के कुछ युवकों ने गांव में बनने वाली कच्ची और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर पकड़वा दिया था। बाद में युवकों का आरोपियों के परिजनों के साथ विवाद भी हुआ था। आरोप है पुलिस ने अवैध शराब पकड़वाने वाले युवकों के खिलाफ ही शांतिभंग की कार्रवाई की। मुकेश, सतीश, उमाशंकर, वेदप्रकाश, विशुनदयाल ने एसडीएम जसराना कुमार चंद्र से समाधान दिवस में शिकायत की।
उत्पीड़न बताते-बताते रो उठी मोहिनीपुर की महिला
जसराना। डीएम चंद्र विजय की अध्यक्षता में जसराना के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में आलीपुर मोहिनीपुर की महिला बेटी के साथ अभद्रता की बात बताते हुए रो पड़ी। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने भी अधिकारियों के साथ फरियादियों की शिकायतों को सुना।

सिकंदरपुर के रामब्रेश ने मेड़बंदी के बाद भी कब्जा न मिलने की शिकायत की। नगला मांधाती के मुकुट सिंह ने रास्ते को लेकर गांव में विवाद की बात कही। एंटी करप्शन संगठन से रामजीलाल, दयाशंकर, प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई। समाधान दिवस में सीडीओ नेहा जैन, एसडीएम कुमार चंद्र, तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed