फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police Recruitment Exam: 4800 candidates will appear for the exam today to wear khaki.

पुलिस भर्ती परीक्षा : खाकी पहनने के लिए आज 4800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 22 Aug 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: 4800 candidates will appear for the exam today to wear khaki.
फिरोजाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। शुक्रवार से छह केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी होने का दावा किया है। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के साथ ही अन्य अधिकारियों की अलग-अलग बैठक की गई हैं। इंटेलिजेंस व सर्विलांस टीमें अलर्ट पर हैं। शुक्रवार को प्रत्येक पाली में 2400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, यानी दोनों पालियों में 4800 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। बृहस्पतिवार को बस, ट्रेन और निजी वाहनों से अभ्यर्थी फिरोजाबाद पहुंचने लगे थे। सुचितापूर्ण और शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। लोकल व स्पेशल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ सर्विलांस टीम भी पूरी तरह से सक्रिय है। हर किसी पर नजर रखी जा रही है। सभी केंद्रों के प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए छह केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से लेकर अन्य प्रबंध किए गए हैं। एडीएम विशु राजा व एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। साथ ही अन्य निर्देश दिए। प्रशासन ने दावा किया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। हर केंद्र पर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से लेकर हरेक पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



---

हर केंद्र पर होगी तीन स्तरीय जांच
-एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि हर केंद्र पर तीन स्तरीय जांच कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर लगी पुलिस की चेकिंग टीम सबसे पहले प्रत्येक अभ्यर्थी के प्रवेशपत्र, मूल पहचान पत्र, फोटो से मिलान करेगी। इसके बाद बायोमैट्रिक आधार सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण हाेने के बाद प्रवेशपत्र पर होलोग्राम स्टीकर लगाया जाएगा। तीसरे स्तर पर होलोग्राम की चेकिंग के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ फोटो आईडी प्रूफ आधारकार्ड, प्रवेश पत्र ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



परीक्षा केंद्रों पर प्रति पाली आवंटित अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों की संख्या
सीएल जैन महाविद्यालय- 384
दाऊदयाल महाविद्यालय- 384
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज-240
इस्लामियां कॉलेज-480
एमजी महाविद्यालय- 480
एसआरके महाविद्यालय- 432
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed