{"_id":"670bb9a22f229e92db0ea121","slug":"police-have-arrested-robber-during-encounter-in-firozabad-34-cases-are-registered-against-him-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पुलिस से मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, दर्ज हैं 34 मुकदमे; अलग-अलग जिलों में वारदात को देता अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पुलिस से मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, दर्ज हैं 34 मुकदमे; अलग-अलग जिलों में वारदात को देता अंजाम
Sun, 13 Oct 2024 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:44 PM IST
सार
सुहागनगरी में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 34 मुकदमे दर्ज हैं। यह अलग-अलग जिलों में वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लुटेरे से सिरसागंज पुलिस की शनिवार रात करीब एक बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिस्ट्रीशीटर पर मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में 34 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी मैनपुरी का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदोरिया ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में तीन अक्टूबर को थाना सिरसागंज में एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। चोरी की घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। शनिवार रात मुखबिर ने सिरसागंज पुलिस को सूचना दी कि बाइक चोरी करने वाला आरोपी कहीं भागने की फिराक में है, जो मोटर साइकिल से कस्बा सिरसागंज की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सूरजपुर दुगमईनगर के पास चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिस पर एक व्यक्ति सवार था, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। तो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इससे हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।
पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंच, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
आरोपी ने अपना नाम यादवेन्द्र उर्फ मोना निवासी एमा हसन नगर थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी बताया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिरसागंज विनीत कुमार ने बताया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस और चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।