फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police has arrested five smugglers and 75 lakh ganja has been recovered from their possession in Firozabad

पांच तस्कर गिरफ्तार, 75 लाख का गांजा बरामद: ओडिशा से लाते हैं, मथुरा, आगरा सहित आसपास जिलो में करते हैं सप्लाई

Tue, 24 Jan 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 08:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारी मात्रा में गांजा लेकर पहुंचे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आसपास के जिलों में फुटकर रूप में इसकी सप्लाई करते हैं।  

विज्ञापन
Police has arrested five smugglers and 75 lakh ganja has been recovered from their possession in Firozabad
पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कुंतल 50 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत 75 लाख रुपए आंकी जा रही है। अदालत में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया रहा है। इसी कड़ी में शिकोहाबाद थाना पुलिस एवं एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने इसे शिकोहाबाद के नगला पौहपी रोड से पकड़ा है। इसके कब्जे से 90 किलो गांजा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने कई और बड़े खुलासे किए। इसकी निशानदेही पर मैनपुरी रोड संतजनू बाबा चौकी के पास से पुलिस ने एक कैंटर और चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 किलो गांजा बरामद हुआ है। तस्करों ने नमक की बोरियों के नीचे गांजा छिपाकर रखा था। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाए हैं। मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी व फिरोजाबाद में इसकी सप्लाई की जानी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तस्कारों में विवेक व गोलू उर्फ गौतम, निवासी नगला ताल, सासनी, हाथरस, हसीन खान निवासी जसराना गांव, सासनी, हाथरस, अजय कुशवाह निवासी  ग्राम खेडा गांव, गनेशपुर, मटसेना व राम अवतार निवासी धुर्रा प्रेम नगर, थाना पाली मुकीमपुर, अलीगढ़ शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed