{"_id":"620805283b8dc251f0578d30","slug":"police-got-two-audio-calls-from-mukesh-s-phone-firozabad-news-agr5241372199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों के बारे में जानकारी जुटाने में लगे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों के बारे में जानकारी जुटाने में लगे परिजन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला सदासुख निवासी मुकेश ने किस सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या की, परिजन इसकी जानकारी नहीं दे सके हैं। देर रात तक परिजन स्पष्ट नहीं कर सके हो वह सूदखोर आखिर कौन है। वहीं मुकेश के मोबाइल फोन से पुलिस को दो ऑडियो कॉल मिली हैं। इसमें एक कॉल में अंगूठी और दूसरी कॉल में जमीन को लेकर मुकेश ने बातचीत की है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर मुकेश ने यह बातचीत किस से की है। इसके बारे में थाना पुलिस के साथ परिजन भी जानकारी कर रहे है। वहीं मुकेश के भाई संजय का कहना है कि परिवार के पास करीब 35 बीघा खेती है। यह भी हो सकता है कि कोई व्यक्ति मुकेश को ब्लैकमेल कर रहा हो। संजय का कहना है कि मुकेश ने पैसे लिए तो उसने उस पैसे का क्या किया और किस कार्य में खर्च किए। इसके बारे में भी जानकारी नहीं है। भाई की मौत के कारण उसकी पत्नी भी कोई जानकारी अभी तक नहीं दे सकी है। मुकेश की मौत के मामले में पुलिस को तहरीर देंगे। जिससे जांच के दौरान यह पता चल सके कि मुकेश ने आत्महत्या क्यों की। मुकेश पोस्ट ग्रेजुएट था। हालांकि इस समय वह कोई कार्य नहीं कर रहा था।
रात को भी आया था फोन
पुलिस की माने तो मुकेश को दो फोन आए थे। एक फोन रात को आया था और एक दिन में। इसमें जमीन और अंगूठी के संबंध में बात की जा रही है। थानाध्यक्ष लाइनपार आजाद पाल सिंह का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो इस पहलू पर भी जांच की जाएगी।