{"_id":"67ed8e319b95b7ae5b0c521f","slug":"police-confiscated-the-car-and-two-canters-of-oil-thieves-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-145636-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस ने तेल चोरों की कुर्क की कार और दो कैंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस ने तेल चोरों की कुर्क की कार और दो कैंटर
Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। हाइवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर धन अर्जित करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों की एक कार व दो कैंटर गाड़ी को कुर्क किया है। जिनकी कीमत लाखों रुपये है।
थाना पुलिस ने हाईवे के किनारे खड़े वाहनों के तेल टैंक का ताला तोड़कर पाइप के सहारे मशीन से तेल चोरी करने के आरोपी सबील व जुबैर निवासी गांव हर्रा थाना सरूरपुर, मेरठ की दो कैंटर व एक स्विफ्ट कार को कुर्क किया है। थाना प्रभारी का कहना था कि आरोपियों ने कुर्क की गई संपत्ति चोरी का माल बेचकर अर्जित की थी। संवाद