फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police caught two criminals who came to rob a bullion shop in an encounter

UP: सराफा बाजार में घूम रहे थे बदमाश...पुलिस से हो गया सामना, दोनों ओर से चली गोली; मोबाइल ने खोला लूट का राज

Wed, 29 Jan 2025 07:54 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 29 Jan 2025 07:54 PM IST
सार

पुलिस को देख बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक माैका पाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Police caught two criminals who came to rob a bullion shop in an encounter
बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में स्वर्णकार को लूट के इरादे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। एक बदमाश फरार हो गया, जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों से तमंचा-कारतूस, मोबाइल एवं बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम बिना नंबर की बाइक सवार तीन बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर सर्राफा बाजार में संदिग्ध स्थिति में घूम रहे थे। वह बार-बार बाजार में एक स्वर्णकार की दुकान के चक्कर लगा रहे थे। संदिग्ध बाइक सवारों को देखकर लोगों ने मामले की जानकारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर नौशहरा की ओर भागने लगे। पुलिस ने असुआ मोड़ पर उन्हें घेर लिया। खुद को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिए। पुलिस ने बचाव के साथ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बाइक सवार दो बदमाशों को पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए। एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को अपने नाम अभिषेक यादव निवासी नगला वैध थाना मटसेना एवं आकाश यादव निवासी सारंगपुर थाना फतेहाबाद जनपद आगरा बताया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, दो कारतूस, एक मोबाइल एवं बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बदमाशों के मोबाइल से पुलिस को ऑडियो लगी हाथ
संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवा रहे दोनों बदमाशों ने सीओ प्रवीण तिवारी एवं इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को बताया कि वह स्वर्णकार हरिओम से लूट करने के इरादे से आए थे। बरामद किए गए मोबाइल फोन में लूट की घटना की योजना की ऑडियो भी मिली है। इसमें एक-दूसरे से बातचीत में पकड़े गए बदमाश स्वर्णकार को गोली मारकर लूट करने की बात कर रहे हैं।

बदमाशों को स्थानीय व्यक्ति ने दी थी जानकारी
स्वर्णकार को गोली मारकर लूटने की योजना में स्थानीय व्यक्ति के होने की भी पुलिस आशंका जता रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए बदमाश कई दिनों से स्वर्णकार की रेकी कर रहे थे। शहर में रहने वाले आरोपियों के किसी जानकार ने ही उन्हें स्वर्णकार की पूरी जानकारी थी।


फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश स्वर्णकार को लूटने की फिराक में थे। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed