फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police caught four accused of firing in the village

Firozabad News: गांव में फायरिंग करने वाले चार आरोपी पुलिस ने दबोचे

Tue, 09 Jan 2024 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jan 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
Police caught four accused of firing in the village
शिकोहाबाद। दो दिन पूर्व कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में होकर तमंचों से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। उनके पास से तमंचे-कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

गांव कटौरा बुजुर्ग में दो दिन पूर्व शराब के नशे में कुछ युवकों ने तमंचों से 7 जनवरी की रात गिर्राज के घर पर जाकर फायरिंग कर दी थी। पीड़ित ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने टीम गठित करते हुए आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से पकड़ लिया था। जिनको पुलिस ने हिरासत में लेकर जब उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से तीन तमंचा, कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम नवीन उर्फ भूमिराज, बालरूप, देशराज एवं रामभरत निवासीगण कटौरा बुजुर्ग थाना शिकोहाबाद बताया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गांव में फायरिंग कर अशांति फैलाने का कार्य किया था। जिनके पास से तमंचे एवं कारतूस बरामद हुए हैं। जिन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed