{"_id":"684837c146b9929ddd0df48f","slug":"police-came-into-action-after-the-video-went-viral-victims-report-was-filed-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-150061-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई, पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई, पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक भाई को अपनी बहन पर फब्तियां कसने का विरोध करना भारी पड़ गया। 6 जून को हुए इस विवाद में आरोपियों ने भाई की पिटाई की और तमंचा भी लहराया। चौंकाने वाली बात यह है कि शुरुआत में पुलिस ने तमंचा लहराने वाले पक्ष की ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
हालांकि, 8 जून को जब तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार, महिला की बेटी दूध लेने गई थी, तभी टीपू नामक युवक ने उस पर फब्तियां कसीं। शिकायत करने पर टीपू, शानू, राशिद, अराफज, फैजान और छह अज्ञात लोगों ने महिला से गाली-गलौज की। जब महिला के बेटे ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा, घर में तोड़फोड़ की और उसकी छाती पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तमंचा लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना रामगढ़ प्रभारी ने बताया कि छत पर सूख रहा गद्दा नीचे गिर गया था। जिसे उठाने की बात पर कुछ विवाद हुआ था। फब्तियां कसने का आरोप गलत है। पहले पक्ष की रिपोर्ट चोटों के आधार पर दर्ज की गई थी। दूसरा पक्ष ताला लगाकर फरार हो गया था। इसके बाद वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कार्रवाई करते हुए कादिर उर्फ टीपू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद थाने आई महिला के शिकायती पत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। अब दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।