{"_id":"65f6def25b85556605099b19","slug":"police-busted-illegal-arms-manufacturing-factory-in-firozabad-arrested-one-accused-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घनी आबादी के बीच हो रही थी हलचल, फिर पहुंची पुलिस... दृश्य देख उड़ गए होश; लोकसभा चुनाव था टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घनी आबादी के बीच हो रही थी हलचल, फिर पहुंची पुलिस... दृश्य देख उड़ गए होश; लोकसभा चुनाव था टारगेट
Sun, 17 Mar 2024 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 05:45 PM IST
सार
घनी आबादी के बीच आरोपी अवैध काम कर रहे थे। हलचल की सूचना पर पुलिस पहुंची। दृश्य देख पुलिस के भी होश उड़ गए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लोकसभा चुनाव इसका टारगेट था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 11 बने और अधबने तमंचे बरामद किए। साथ ही कारतूस और बनाने के उपकरण भी मिले हैं। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी।
विज्ञापन
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर मोहल्ले का है। यहां अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही थी। जानकारी पर पुलिस ने हरिओम शर्मा के मकान के पास दबिश दी। मौके से तीन तमंचे 12 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, पांच अधबने तमंचे और कारतूस सहित कुल 11 अवैध असलहे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान इन्हें खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने संचालक राहुल ओझा को मौके से पकड़ा। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया पूरी चौकसी बरती जा रही है। कार्रवाई के दौरान एसओ उत्तर वैभव कुमार सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन से चार हजार रुपये में करता था बिक्री
अभियुक्त राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक तमंचा तीन से चार हजार रुपये में बिक जाता है। लोकसभा चुनाव के समय इन मांग काफी बढ़ जाती है। पुलिस के अनुसार राहुल पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।