फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police arrested leader of solver gang In case of rigging in police recruitment exam in Firozabad

UP Police Bharti: री-एग्जाम से पहले धरा गया सॉल्वर गैंग का सरगना; सात माह से दे रहा था चकमा, साथी भी गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 06:05 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेपर लीक मामले में सॉल्वर गैंग के सरगना सहित दो को गिरफ्तार किया है। यह सात माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। 

विज्ञापन
police arrested leader of solver gang In case of rigging in police recruitment exam in Firozabad
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले में शिकोहाबाद पुलिस को सात माह बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सॉल्वर गैंग के सरगना एवं 10 हजार रुपये के इनामी समेत एक अन्य वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों की पुलिस को पिछले सात माह से तलाश थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।

विज्ञापन


18 फरवरी 2024 को आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर धांधली की थी। सॉल्वर गैंग ने परीक्षार्थियों से लाखों रुपये लेकर उनके स्थान पर अपनी गैंग के सदस्यों को बिठाकर परीक्षा दिलाई थी। पुलिस एवं एसओजी ने परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के कई सदस्यों एवं मूल परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा था। 

विज्ञापन

पुलिस को इस परीक्षा में हुई धांधली के आरोपी रजनेश निवासी जाफराबाद, थाना मक्खनपुर एवं वांछित चल रहे मूल परीक्षार्थी सिंटू निवासी गहेरी, थाना एका की पिछले सात माह से तलाश थी। इस मामले में दोनों ही आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे। सॉल्वर गैंग के सरगना रजनेश पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। 

विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि रजनेश सुभाष तिराहा एवं सिंटू हाईवे कट के समीप मौजूद है। दोनों ही कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। इनको जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। इनकी पुलिस को पिछले सात माह से तलाश थी। 
विज्ञापन

रजनेश पर घोषित था 10 हजार का इनाम

सॉल्वर गैंग का सरगना रजनेश के मामले की जांच इंस्पेक्टर क्राइम रमेश चन्द्र यादव कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रजनेश पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। वहीं वांछित चल रहे आरोपी सिंटू के मामले की जांच एसएसआई योगेन्द्र सिंह कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि सिंटू के स्थान पर संजू परीक्षा दे रहा था, लेकिन सिंटू फरार चल रहा था। संजू को उसी दौरान परीक्षा देने से पहले ही हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था। अब मूल परीक्षार्थी आरोपी सिंटू भी पुलिस हिरासत में है। इसको जेल भेजा गया है।

यह भी देखें:- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed