फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police arrested five accused including cashier in Indian Bank scam in Jasrana

इंडियन बैंक घोटाला: ग्राहकों की जमा पूंजी से ठेकेदारी, खरीदी जेसीबी...1.85 करोड़ हड़पे, कैशियर सहित 5 पकड़े

Mon, 31 Mar 2025 06:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 31 Mar 2025 06:41 PM IST
सार

जसराना में इंडियन बैंक की शाखा में हुई 1.86 करोड़ की धोखाधड़ी में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। ग्राहकों की जमा पूंजी शाखा प्रबंधक ने ठेके के काम में लगा दी। मामले में पुलिस ने कैशियर समेत पांच को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Police arrested five accused including cashier in Indian Bank scam in Jasrana
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना की इंडियन बैंक में 91 खाताधारकों द्वारा जमा की जा रही धनराशि को फर्जी मोहर के सहारे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के खाते में भेजने के मामले में पुलिस ने बैंक के कैशियर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कोई भी धनराशि बरामद नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पूरी रकम आरोपियों ने ठेके काम और एक जेसीबी खरीदने में लगा दी है। शाखा प्रबंधक समेत आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


 

जसराना के फरिहा रोड पर मौजूद इंडियन बैंक में 91 ग्राहकों के खाते से 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट अंचल प्रमुख तरुण कुमार विश्नोई ने थाना जसराना में दर्ज कराई। पुलिस ने एक के बाद एक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। 

ये भी पढ़ें-UP: जेएस यूनिवर्सिटी पर कसा शिकंजा...जांच के लिए पहुंचे अपर सचिव, विवि अधिकारी रिकाॅर्ड समेत लखनऊ तलब

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जसराना अमरीश कुमार ने बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह की मिलीभगत से खाताधारकों की धनराशि आकाश मिश्रा, सोमिल, नीलेश, सुखदेव और वीरबहादुर के खाते में जमा करा दी जाती थी। इनमें से कुछ लोग बैंक में रहकर खाता धारकों से नकदी लेकर फर्जी मोहर लगाकर पर्ची दे दिया करते थे।

 
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि कुंवरपाल का पुत्र प्रवीन पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार है। वह पूरी रकम को ठेकेदारी के काम लगा देता था। इसके अलावा आरोपियों ने इसी रकम में से जेसीबी भी खरीदी है। जेसीबी को बरामद करने का प्रयास पुलिस कर रही है। इसके अलावा मैनेजर ठगी गई रकम का हिस्सेदारी के साथ ही ब्याज भी वसूलता था। 

ये भी पढ़ें-UP: लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई...फिर ऐसी हरकतें, पत्नी ने बताई दरोगा पति की हैवानियत; SOG में है तैनात

पुलिस ने कैशियर जयप्रकाश निवासी शक्तिनगर पुरानी तहसील के पास थाना टूंडला, आकाश मिश्रा निवासी इंडियन बैंक के सामने जसराना, वीर बहादुर निवासी शिवनगर थाना कोतवाली मैनपुरी, ठेकेदार प्रवीन कुमार एवं उसके होमगार्ड पिता कुंवरपाल निवासी भैंड़ी को गिरफ्तार किया है। पूर्व शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह ने गिरफ्तार आरोपियों व अन्य लोगों के साथ मिलकर पूरे मामले को अंजाम दे रहा था।

 

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक धोखाधड़ी का कार्य करता है। मामले में कार्रवाई करते हुए कैशियर, ठेकेदार एवं अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले के मास्टरमाइंड पूर्व शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। सभी की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी। कुछ के खाते में धनराशि आ गई है। आरोपियों की कुर्की कराने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed