फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police arrested farmer leader accused of second marriage

Firozabad News: दूसरी शादी करने के आरोपी किसान नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police arrested farmer leader accused of second marriage
गिरफ्तार किसान नेता बिरजू यादव - फोटो : गिरफ्तार किसान नेता बिरजू यादव
जसराना। पहली पत्नी होने के बाद भी झूठ बोलकर दूसरी शादी करने एवं पिता और भाइयों के साथ मिलकर दूसरी पत्नी के भाइयों की पिटाई लगाने के आरोपी किसान नेता को पुलिस ने उसकी आढ़त से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने कहा न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला नथुआ निवासी बृजमोहन उर्फ बिरजू की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली के करावल नगर निवासी रजनी यादव से हो गई। दोनों में प्यार हुआ तो बिरजू ने खुद को कुंवारा बताकर रजनी से शादी कर ली। रजनी को बिरजू की पहली शादी के बारे में मालूम हुआ तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रजनी अपने भाइयों एवं मां के साथ आरोपी के घर नगला नथुआ पहुंची तो आरोपी बिरजू ने अपने भाईयों एवं पिता के साथ मिलकर उसके भाइयों की पिटाई लगा दी। पुलिस ने पीड़िती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की तो आरोपी रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को घिरोर रोड पर मौजूद उसकी गल्ले की आढ़त से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed