फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police arrested BJP leader Pinky Chak

भाजपा नेता पिंकी चक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2021 05:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
police arrested BJP leader Pinky Chak
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय में कर्मचारी और आरआई के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मटसेना पुलिस ने भाजपा नेता पिंकी चक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में संभागीय परिवहन विभाग के आरआई ने विगत 20 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विगत 20 फरवरी को संभागीय परिवहन कार्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। आरोप है कि तभी पिंकी चक उर्फ यतेंद्र कुमार पहुंचे और चालकों को भड़काने के साथ कनिष्ठ लिपिक के साथ अभद्रता कर दी। इस पर आरआई हरिओम ने भाजपा नेता को समझाने की कोशिश की। इस पर भाजपा नेता ने आरआई के साथ भी अभद्रता कर दी। मामले में आरआई हरिओम ने भाजपा नेता पिंकी चक उर्फ यतेंद्र कुमार के खिलाफ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपा नेता पिंकी चक परिवहन विभाग में सुविधा शुल्क का विरोध करने और दीवार पर पोस्टर चस्पा करने के लिए पहुंचे थे। तभी मटसेना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनय मिश्रा का कहना है कि आरोपी पिंकी चक के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed