{"_id":"6650df1af0e0fd679003a5c4","slug":"pms-photo-posted-with-woman-case-registered-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-125202-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला के साथ पीएम की फोटो की पोस्ट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला के साथ पीएम की फोटो की पोस्ट, मुकदमा दर्ज
Sat, 25 May 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ पीएम की फोटो की पोस्ट, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना (फिरोजाबाद)। एक युवक द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को महिला की फोटो के साथ जोड़कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। फोटो देख भाजपाइयों एवं हिन्दूवादी लोगों में आक्रोश फैल गया। एकत्रित होकर कोतवाली जसराना पहुंचे लोगों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
थाना जसराना के गांव विलासपुर निवासी बंटू ने अपनी फेसबुक आईडी से एक फोटो पोस्ट की। फोटो पीएम नरेंद्र मोदी को एक महिला के साथ दिखाया गया है। फोटो देख पंचवटी कॉलोनी टूंडला निवासी संजय सिंह ने जानकारी भाजपाइयों और पुलिस को दी। पीएम की फोटो गलत तरीके से महिला के साथ होने पर भाजपाइयों एवं हिन्दूवादी लोगों में रोष फैल गया। एकत्रित होकर भाजपाई संजय सिंह के साथ कोतवाली जसराना पहुंचे। कोतवाली पहुंचे भाजपाइयों ने पूरी जानकारी थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह को देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कहा कि आरोपी समाज में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।