फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PMAY Urban: Applicants applying online will be verified

पीएमएवाई शहरी: ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों का होगा सत्यापन

Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
PMAY Urban: Applicants applying online will be verified
फिरोजाबाद। पीएमएवाई शहरी के तहत मिले ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन कराया जायेगा।शासन के निर्देशों के बाद डूडा विभाग ने कार्यदायी संस्था से ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों का सर्वे रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है।
विज्ञापन

गत सितंबर से लेकर 31 अक्तूबर तक जिला में पीएमएवाई शहरी का लाभ प्राप्त करने के लिये 12340 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किये हैं। पूर्व में जिला के लगभग 48000 बेघरों को आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी जिला में पीएमएवाई के तहत ऑनलाइन आवेदनों की संख्या कम नहीं हो रही है। इसे शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन ने खुद के प्लाट पर भवन निर्माण के लिये पहली,दूसरी और तीसरी किश्त प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के अलावा नये आवेदन करने वाले आवेदकों का सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

वहीं शासन से मिले निर्देशों के बाद डूडा विभाग ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ गत बुधवार को बैठक की। पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत के मुताबिक कार्यदायी संस्था एसबीएनजी के प्रतिनिधियों व स्टाफ को नये आवेदनों का स्थलीय सत्यापन कर एक पखबाडे में रिपोर्ट देने को कहा है।रिपोर्ट के आधार पर ही पात्र के आवेदन आवश्यक कार्यवाही के लिये शासन को फॉरवर्ड होंगे। बोगस अथवा अपात्रता वाले आवेदनों को निरस्त किये जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed